A2Z सभी खबर सभी जिले की

भूपसेड़ा में सोलर प्लांट का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण

भाजपा सरकार 2027 तक हर किसान को दिन में बिजली देने के लिए काम कर रही है - हीरालाल नागर

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बुधवार को डीग से कोटपूतली जाते समय गांव भूपसेड़ा में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बिजली उत्पादन में राजस्थान को पिछड़ा प्रदेश बना दिया था, लेकिन भाजपा सरकार 2027 तक हर किसान को दिन में बिजली देने के लिए काम कर रही है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में ऊर्जा विभाग को कर्ज में डुबो दिया और एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Related Articles

भूपसेड़ा गांव के युवा विद्युत ठेकेदार बलबीर मोगर और नीरज मोगर ने 1250 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाकर अन्य किसानों को प्रेरित किया है। इससे आसपास की कई ग्राम पंचायतों के किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। ऊर्जा मंत्री ने सोलर प्लांट का निरीक्षण भी किया और कहा कि इस क्षेत्र के किसानों को अब दिन में बिजली मिलेगी।

कार्यक्रम में किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव ने भी संबोधित किया और भाजपा नेता रमेश रावत ने मंच का संचालन किया। गौरतलब है कि नीरज मोगर को ऊर्जा सचिव ने भी सोलर मैन की उपाधि दी थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!