

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी रईस उदीन की आठ वर्षीय बेटी इबरश रईस ने संडे को अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा इबरश रईस रोजा रखने को लेकर काफी उत्साहित थी और सुबह उठ कर घर के सभी सदस्यों के साथ सेहरी की फिर नमाज पढ़ने के बाद परिवार के सदस्यों के लिए दुआ मांगी। दिन में तिलावत किया और समय पर नमाजें भी पढ़ीं। इबरश रईस के पिता रईस उदीन ने अपनी बेटी को रोजा रखने पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें उसकी सहेलियों और मुहल्ले के बच्चों ने साथ बैठकर इफ्तार किया। इस दौरान पिता रईस उदीन, और इबरश रईस के नाना और मामू सोनू कमालुद्दीन उर्फ बाबू आदि मौजूद रहे।इबरस के रोजा रखने को लेकर परिवार में जमकर उत्साह है।