A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

यूपी में मोदी बोले- मैं गरीब मां का बेटा हूं:मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है; सपा वालों को टोंटी खोलने में महारत

यूपी में मोदी बोले- मैं गरीब मां का बेटा हूं:मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है; सपा वालों को टोंटी खोलने में महारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बस्ती और श्रावस्ती में चुनावी रैली को संबोधित किया। श्रावस्ती में पीएम ने कहा- मैं गरीब मां का बेटा हूं। किसी शाही खानदान से नहीं हूं। मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है। सपा और कांग्रेस वाले आपके घर से पानी की टोंटी खोलकर ले जाएंगे। इसमें इनकी महारत है।

यूपी में मोदी बोले- मैं गरीब मां का बेटा हूं:मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है; सपा वालों को टोंटी खोलने में महारत
बस्ती/श्रावस्ती5 घंटे पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बस्ती और श्रावस्ती में चुनावी रैली को संबोधित किया। श्रावस्ती में पीएम ने कहा- मैं गरीब मां का बेटा हूं। किसी शाही खानदान से नहीं हूं। मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है। सपा और कांग्रेस वाले आपके घर से पानी की टोंटी खोलकर ले जाएंगे। इसमें इनकी महारत है।

मोदी ने कहा- कल मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे। मैंने पूछा- ये हुड़दंग क्यों चल रहा है? तो बताया गया-सपा कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग भागकर मंच पर चढ़ गए।

Related Articles

बस्ती में पीएम ने कहा- अब पाकिस्तान पस्त पड़ चुका है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले भारत को डराने में जुटे हैं। ये हमें डराते हैं। इनको मालूम नहीं है कि 56 इंच क्या होता है।

उन्होंने कहा- मैडम सोनिया ने अपने अध्यक्ष सीताराम केसरी को बाथरूम में बंद करवा दिया। फिर उठवाकर फुटपाथ पर फेंकवा दिया और रातोंरात खुद अध्यक्ष बन गईं।

पीएम ने कहा- सपा-कांग्रेस के शहजादे दिन में सपने देखते हैं। पहले मैं ये बात सुना करता था। 4 जून को यूपी की जनता इनको नींद से जगाने वाली है। तब ये ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!