
कैमूर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है

लड़की ने अश्लील गाना का विरोध किया था.
कैमूर बिहार के कैमूर में मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गीत का विरोध करना लोगों को भारी पड़ गया. मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव का है, जहां विसर्जन जुलूस के दौरान जब लड़की ने अश्लील गाने बजाने का विरोध किया तो कुछ असामाजिक तत्वों ने उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की.
लड़की गंभीर रूप से घायल मारपीट में लड़की गंभीर
रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने रामगढ़ थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
छानबीन के लिए पहुंचे डीएमः
मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, एसडीएम सहित कई वरीय अधिकारी रामगढ़ थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. घटना और कार्रवाई की पुष्टि मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने की है.
- लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
इस मामले पर जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट हुई थी. इस दौरान लड़की से छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया है. विसर्जन के दौरान अश्लील गीत बजाया जा रहा था, इसी का विरोध किया गया था. घटना के बाद से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.” -प्रदीप कुमार, डीएसपी, मोहनिया
