A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जनसेवा केंद्र संचालक ने लगाई फांसी, मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और नया मकान बड़ी बेटी के नाम करने का जिक्र है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ओमर (35)कस्बे में बालाजी कंप्यूटर्स के नाम से जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। अभी हाल ही में उसने अपना निजी मकान बनाया है।

Related Articles

जिसमें परिवार के सदस्य रहने लगे थे। कॉलोनी में कुछ सामान रखा था, जिसे मकान में लाकर रखा जा रहा था। सोमवार की देर रात अंकित कॉलोनी से कुछ सामान निकालने गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिजन जब उसे खोजते हुए कॉलोनी पहुंचे तो कमरे में अंकित का शव लटका हुआ था। आनन-फानन में शव को फंदे से उतारकर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मौत की पुष्टि कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें अंकित ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने आगे लिखा है कि उसका मकान बड़ी बेटी के नाम कर दिया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया है।केंद्र संचालक का परिवार मूलरूप से पुखरायां निवासी अंकित के छोटे भाई अमर ने इसी कमरे में दस माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। अंकित का परिवार मूलरूप से कानपुर देहात के पुखरायां निवासी था। बचपन में ही मां सभी बच्चों को लेकर कस्बे अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दोनों भाइयों ने मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण किया। तीन दिन पूर्व अंकित की पत्नी खुश्बू ने एक बेटी को जन्म दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!