A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । जिला मुख्यालय से इंगोहटा जा रही एक महिला का विवाद बस के चालक एवं परिचालक से हो गया। जिस पर महिला ने परिजनों को बुला लिया और इंगोहटा बस स्टैंड पर इसने परिजनों के साथ मिलकर चालक परिचालक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इन्होंने परिचालक नोटों भरा बैग और टिकट मशीन छीन ली। यात्रियों व राहगीरों ने बीच बचाव करके छुड़वाया। जबकि डायल 112 की टीम मौके पर तमाशबीन बनी खड़ी रही। हमीरपुर डिपो की परिचालक आरती कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की शाम वह बस लेकर महोबा जा रही थी। चालक सचिन बस को चला रहा था। एक महिला संतोषी कुमार हमीरपुर से इंगोहटा के लिए बस में चढ़कर गेट के पास खड़ी हो गई। जब उससे पीछे जाकर सीट में बैठने को कहा गया तो विवाद करने लगी।उसने चालक के साथ उससे भी अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने इसी बीच अपने परिजनों को फोन करके इंगोहटा बस स्टैंड में बुला लिया। बस के पहुंचते ही परिजनों ने उसके आगे बाइक लगा दी और चालक सचिन को उतार कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो महिला के परिजन उसे भी डंडों से पीटा और नोटों से भरा बैग एवं टिकट मशीन छीन ली। विवाद बढ़ता देखकर यात्रियों व राहगीरों ने बीच बचाव किया। इस घटना से करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही। जिससे दोनों तरफ सैकड़ो वाहन खड़े रहे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। परिचालक का आरोप है कि बस स्टैंड के पास खड़ी पीआरवी टीम तमाशबीन बनी रही और कोई मदद नहीं की।

इस विवाद के चलते पांच घंटे तक बस खड़ी रही। इसमें सवार यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना हुए। परिचालक ने आरोप लगाया कि थाने पहुंचने पर जो उसने तहरीर दी, उसको पुलिस ने बदलवाकर हल्की-फुल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप लगाया कि मंगलवार को डाक्टरी के लिए दो बार चक्कर लगा चुकी है। लेकिन पुलिस ने शाम चार फिर से बुलाया है। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर संतोषी कुमारी, दसाराम उर्फ दस्सी वर्मा, कल्लू, कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Articles

 

किया है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!