
पांढुरना जिले को मिला प्रदेश कार्यसमिति में स्थान, मोरेश्वर मर्सकोले बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। जिले के ऊर्जावान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में खुशी की लहर है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

श्री मर्सकोले जी की नियुक्ति पर भाजपा परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जनजातीय समाज के उत्थान एवं विकास के प्रयासों को और अधिक गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ सहित जिले के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मर्सकोले जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति जनजातीय समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व प्रदान करेगी और संगठन की कार्यशैली को नई दिशा देगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि श्री मर्सकोले जी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन को लाभ मिलेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर श्री मर्सकोले जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 💐