मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपटिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली:राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. को बांधी राखी।

सिंगरौली:राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. को बांधी राखी।
WhatsApp Facebook
पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज 

 

सिंगरौली:राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. को बांधी राखी।

सिंगरौली: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिसअधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में स्नेह,अपनत्व और उत्साह से भरा भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न,

 उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक

 विद्यालय बैढ़न, ईकोल इंटरनेशनल स्कूल बैढ़न एवं संस्कार वैली विद्यालय बैढ़न की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

राखी लेकर पहुंची छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। छात्राओं के स्नेह से पूरा वातावरण आत्मीय और भावपूर्ण हो उठा। पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने छात्राओं से सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने तथा सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना झिझक अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बना। यह आत्मीय आयोजन पुलिस और बेटियों के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और सुरक्षा के रिश्ते को और मजबूत करने वाला बना।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार श्री आशीष तिवारी, सउनि (एम) सतीश कुमार एवं प्रधान आरक्षक आशीष बागरी उपस्थित रहे। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न से शिक्षिका रुचि तिवारी एवं रेखा शाह, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न से शिक्षिका श्रीमती पल्लवी दास, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न से प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार सोनी, ई-कोल इंटरनेशनल स्कूल बैढ़न से प्राचार्य श्रीमती बिंदु श्रीवास्तव तथा संस्कार वैली विद्यालय बैढ़न से प्राचार्य श्रीमती आशा सोनी अपने-अपने विद्यालयों की छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं।

सिंगरौली पुलिस बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।