A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गुरुवार शाम भमौरा गांव में पानी की टंकी के पास भीषण आग, बड़ी तबाही टली

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर/मौदहा। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव में पानी की टंकी के पास अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार आग से करीब 500 मीटर दूरी पर बस्ती स्थित थी। यदि हवा का रुख नहीं बदलता तो गांव में भारी तबाही हो सकती थी। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि कुछ देर बाद हवा शांत हो गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

घटना के बाद ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। विशेष रूप से पराली जलाने और चूहे मारने के बाद राख को गोबर या सूखे स्थानों पर फेंकने जैसी लापरवाहियों पर रोक लगाई जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने से आग लगने का खतरा बढ़ता है, जबकि यही पराली गर्मी के दिनों में पशुओं के चारे के रूप में काम आ सकती है। किसानों से अपील की गई है कि पराली न जलाएं और पशुओं के लिए सुरक्षित रखें।

साथ ही किसान यूनियन पदाधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे किसानों को जागरूक कर ऐसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!