A2Z सभी खबर सभी जिले की

रिधोरा में धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव

आरेंज फेस्टिवल के अंतर्गत हुआ भव्य आयोजन, प्रबोधनकार अशोक सरस्वती का ओजस्वी संबोधन

रिधोरा में धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव
आरेंज फेस्टिवल के अंतर्गत हुआ भव्य आयोजन, प्रबोधनकार अशोक सरस्वती का ओजस्वी संबोधन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आरेंज फेस्टिवल के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में 19 फरवरी 2026 को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज युवा संगठन रिधोरा द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान, युवा एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध प्रबोधनकार अशोक सरस्वती उपस्थित रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और लोककल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा नहीं बल्कि न्यायप्रिय और जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पूर्व विधायक अजय चौरे रहे। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें स्वाभिमान, सामाजिक एकता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने समाज और राष्ट्र के लिए हमेशा जागरूक और समर्पित रहना चाहिए।
इस अवसर पर विशेष रूप से बलवंत फोले, प्रेमराज लांडे, नरेंद्र फोले, बबलू केचे, दिनेश लाड़से, अलकेश बागडे, अमोल रंगारे, रितेश लांडे, रितिक फोले, भूषण लांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में साजिद कुरैशी, बंडू जी, अनुभव रूंधे, निलेश वानखेडे, गजानन फोले, कैलाश ठाकरे, रवींद्र चौरे, प्रकाश फोले, प्रवीण ठवरे सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने सहभागिता की।
साथ ही मातृशक्ति की ओर से श्रीमती रिता चौरे, श्रीमती ज्योति देशभ्रतार, श्रीमती संघमित्रा गजभिए, आशा पवनकर, वर्षा लांडे, शोभा खुलेगे सहित कई महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, उत्साह और शिवभक्ति के वातावरण में हुआ। आयोजन की सफलता में आयोजक समिति एवं श्री छत्रपति शिवाजी महाराज युवा संगठन रिधोरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!