A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

भाजपा ने तीसरी बार जताया विनोद सोनकर पर भरोसा, कौशांबी से मिला टिकट।

  1. *भाजपा ने तीसरी बार जताया विनोद सोनकर पर भरोसा, कौशांबी से मिला टिकट* (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वन्दे भारत संवाददाता, कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इन्हीं में से एक है कौशांबी लोकसभा सीट। कौशांबी से बीजेपी ने तीसरी बार विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा है।
भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से लगातार सांसद रहे विनोद सोनकर पर तीसरी बार भी भरोसा जताया है। बुधवार को पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी पत्र में उन्हें कौशांबी (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।
दो बार विजयी रहे हैं सोनकर
इससे पहले विनोद सोनकर वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा के चुनाव में लगातार दो बार जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद पहुंचे थे।इनका जन्म 18 फरवरी 1970 में हुआ है। मौजूदा समय में वह 54 वर्ष के हैं। इंटर तक की पढ़ाई सीएवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज से की है। जबकि स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है।

प्रयागराज के रहने वाले हैं विनोद सोनकर

विनोद सोनकर की पत्नी का नाम संगीता सोनकर और बेटे सार्थक वी कुमार व सक्षम विनायक हैं। मूल निवास सदियापुर, प्रयागराज है। मौजूदा समय में उनका निवास प्रीतम नगर प्रयागराज में है। जबकि परिवार के अन्य लोग चायल क्षेत्र के चिल्ला-शहबाजी में रहते हैं। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में इन्हें कुल 383009 मत मिले थे और सपा से इंद्रजीत सरोज को हराया था। इनके जीत का अंतर 38722 था।
*संसद में सवाल पूछने वाले प्रदेश के पहले सांसद*
17वीं लोकसभा में सांसद विनोद सोनकर ने संसद के 51 डिबेट में हिस्सा लिया और इनके द्वारा कुल 573 प्रश्न पूछे। विनोद सोनकर प्रश्न पूछने वालों में देश में 10 वें और प्रदेश में पहले सांसद रहे। जनसुनवाई के माध्यम से पांच हजार से अधिक लोगों की समस्या का निराकरण भी इनके द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया गया। विनोद सोनकर का फल एवं गैस एजेंसी का व्यवसाय भी है।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!