A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर, 25 फरवरी को रोजगार मेला

नामी कंपनियों में अवसर, ₹20,000 तक वेतन

पांढुर्णा में 25 फरवरी को ‘युवा संगम’ रोजगार मेला: नामी कंपनियों में अवसर, ₹20,000 तक वेतन
संवाददाता धनंजय जोशी

  1. जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, छिंदवाड़ा द्वारा आगामी 25 फरवरी 2026 को पांढुर्णा में भव्य ‘युवा संगम’ (जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय विज्ञान महाविद्यालय), पांढुर्णा के परिसर में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में देश एवं क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें जया हिन्द इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (पुणे), एसएमआर ऑटोमोबाइल (पुणे), एल एंड टी (नागपुर), रेमण्ड लाइफ स्टाइल (बोरगांव, सौंसर ), सफल (सुरूचि) फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ड्राइटेक प्रोसेसस प्राइवेट लिमिटेड, एनआई आई टी फाउंडेशन छिंदवाड़ा, सताजी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड छिंदवाड़ा,तथा एलआईसी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

रोजगार मेले के माध्यम से मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी, अप्रेंटिसशिप, प्रोडक्शन ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव एवं ऑफिस वर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं, 12वीं,@ आईटीआई (विभिन्न ट्रेड), डिप्लोमा, स्नातक (Graduate) तथा बीई/बी-टेक (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि) उत्तीर्ण युवा इस मेले में भाग ले सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार ₹5,000 से ₹20,000 प्रतिमाह तक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा, अमरावती रोड, जिला पांढुर्णा (म.प्र.) में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों—समग्र आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, बायोडाटा (Resume) तथा शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति—के साथ उपस्थित हों।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!