A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा ने सिजुआ क्षेत्र का लिया जायजा, अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश बाघमारा : धनबाद में अवैधखनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए आज एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया गया। सीआईएसएफ बीसीसीएल प्रबंधन और रेलवे अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने धनबाद कोयलांचल के सिजुआ माइनिंग एरिया, झिल्ली ग्राउंड, नमक फैक्टरी और लोयाबाद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। सीआईएसएफ को विश्वसनीय सूत्रों से इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से निकाले गए कोयले की मात्रा और उसके मूल्य का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि MMDR अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। सीआईएसएफ अधिकारियों को अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीआईएसएफ यूनिट बीसीसीएल धनबाद के डीआईजी, राजीव मिश्रा ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Show More
Back to top button