मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए मेडिकल स्टोरों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सघन जांच के निर्देश
पांढुर्णा –
जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध उपयोग, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, औषधि, वन, आबकारी एवं सामाजिक न्याय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर पर भी एनकॉर्ड व्यवस्था के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है।

मेडिकल स्टोरों की नियमित एवं आकस्मिक जांच की जाए तथा ऐसी दवाओं की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थ के रूप में किया जा सकता
मेडिकल स्टोरों पर बिना चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा औषधि दुकानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किराना दुकानों, चाय की दुकानों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
पुलिस एवं वन विभाग को जिले में अफीम, गांजा एवं अन्य मादक फसलों की अवैध खेती अथवा उत्पादन की जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
आबकारी विभाग को निर्देशित किए कि गांव कस्बों में बिकने वाली महुआ शराब पकड़कर वैधानिक करवाही की जाए ।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निरंतर निगरानी रखें तथा प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोकामना प्रसाद ,अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का साहित अधिकारी उपस्थित है

