जिला ब्युरोचीप रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा जिले के विकास खण्ड मैनपाट अंतर्गत ग्राम पंचायत चिड़ापारा के उचित मूल्य दुकान में प्रशासन द्वारा नियमों को ताक में रखकर खाद्य निरीक्षक गौर सिंह जातरे द्वारा पूर्व संचालक राजाराम तिर्की पिता चमरु से तालमेल बनाकर वर्तमान संचालक को बिना सूचना दिए दूकान का ताला तोड़कर प्रभार दिया गया जिसका शिकायत है चावल 45.36 क्विंटल , शक्कर 0.88 क्विंटल का भरपाई आज पर्यंत नहीं किया गया है जिसका पंचनामा तैयार करते समय मौजूद गवाह भी साक्ष्य के रुप में उपस्थित होकर बोल रहे हैं कि जो व्यवहार किया गया और शासकीय कर्मचारी द्वारा अभद्र शब्दों जैसे कि बोला गया कभी भी किसी का घर या शासकीय भवन का ताला तोड़ सकता हूं जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया जो कि यह किसी के संरक्षण में आकर किया गया प्रतीत होता है जिसका विरोध करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर को ज्ञापन सौंपा गया है जिसका कार्यवाही अतिशीघ्र करने व कानूनी कार्रवाई कर कठोर दण्ड का मांग किया गया है ।

