A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षक से बड़ा आदर्श पथ प्रदर्शक कोई नहीं- विधायक नौक्षम चौधरी

 


शिक्षक से बड़ा आदर्श पथ प्रदर्शक कोई नहीं- विधायक नौक्षम चौधरी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

Related Articles

देश चले पंच परिवर्तन की ओर-दिनेश कुमार


कामां-संघ के शिक्षक सम्मेलन का हुआ भव्य उद्घाटन
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा डीग के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का भव्य शुभारंभ स्थानीय गंगा वाटिका मैरिज होम सभा परिसर में हुआ ।
जिला मंत्री देवेंद्र यादव एवं सम्मेलन संयोजक धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम बौध्दिक सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए दिनेश कुमार जी ने भारत देश को विश्व गुरु के पद पर प्रतिस्थापित करने हेतु पंच परिवर्तनों को आवश्यक बताया। इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सीही नैतिक मूल्यों पर आधारित आदर्श शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उपशाखा अध्यक्ष दाऊ दयाल शर्मा एवं मंत्री थान सिंह बैंसला ने बताया कि द्वितीय सत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक नोक्षम चौधरी ने शिक्षक महिमा का गुणगान करते हुए उद्देश्य पार्क शिक्षा प्रदान करने एवं पश्चिमी अंधानुकरण से युवा पीढ़ी को बचाने का आह्वान किया। सम्मेलन संयोजक एवं सहसंयोजक धीरेंद्र कुमार शर्मा एवं नितेश कुमार शर्मा ने बताया कि सत्र की पर्यवेक्षक प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलीया ने नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृतिअपनाने पर बल दिया। सत्र की अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल ने शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन में महती भूमिका निभाए जाने का आग्रह किया। विशिष्ठ अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार खुराना ने शैक्षिक सम्मेलन को विभागीय गतिविधियों का केंद्र बताते हुए वंचित एवं प्रतिभाशाली बालकों को महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ने में सहयोग प्रदान करने की बात रखी । विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार एवं पूर्व शिक्षाविद वीना वर्मा ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से पाथेय प्रदान करते हुए आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की। सम्मेलन के मंच से स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश प्रसारित किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश यादव जिला कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल गुप्ता जिला महासमिति संभाग महिला मंत्री जयमाला सोनी सदस्य वीरेंद्र खोसला अतिरिक्त जिला मंत्री दिगंबर सिंह उप शाखा उपाध्यक्ष विनोद गोस्वामी कोषाध्यक्ष बंसीलाल उपशाखा महिला मंत्री रिंकू वशिष्ठ कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य हरवीर यादव महेश कुमार रमन भीम कुमार शर्मा चतुर्भुज शर्मा प्रेमचंद कटारा प्रेमानंद त्रिपाठी आनंद गौतम अकबर खान महावीर यादव शिक्षाविद प्रधानाचार्य नवीन शेखर शर्मा सहित जिले भर से पधारे अध्यापक अध्यापिका एवं शिक्षाविद मौजूद रहे। सम्मेलन का सामूहिक संचालन प्रदेश संगठन मंत्री पदम सिंह व्याख्याता पंकज पाराशर प्रखर एवं अतिरिक्त जिला मंत्री दिगंबर सिंह प्रजापति द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!