

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रही गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा ग्राम लिंबि पहुंची। जहां पर ग्राम की कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने स्वागत, पूजन कर आरती की गई। पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ फूलसिंह नर्गेश, प्रताप सिंह अंचल द्वारा संपन्न कराया।जिसमें देश, धर्म और संस्कृति के साथ राष्ट्र जागरण की आहुतिया यज्ञ में प्रदान की गई। बीजाबयड़ी से ज्योति कलश यात्रा ग्राम करौली के गायत्री मंदिर, सिरसाला, पचखेड़ा में ग्रामीण जनता द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम देवला में माता बहनों और भाइयों ने ज्योति कलश को नगर में भ्रमण के साथ दर्शन पूजन किया। पश्चात ग्राम पेरखड़ में कलश यात्रा के साथ दीप यज्ञ संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के जिला संयोजक हीरालाल पाटीदार ने बताया कि हर मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता है अपनी सोई शक्ति को जगाना पड़ेगा, हमारे इस मानव जीवन को सार्थक बनाना है। अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है हमें अधिक से अधिक गायत्री मंत्र का जाप करते हुए पुण्य को प्राप्त करना है। उपासना, साधना, आराधना हमारे जीवन का आधार है। धर्म तो खूब दिखाई दे रहा है लेकिन जीवन में उतरता हुआ कम हीं दिखाई दे रहा है। अपनी साधना को बड़ाए तो जीवन में धर्म उतरता दिखेगा। गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का निर्माण होगा। परिवार का निर्माण होगा और इस समाज का निर्माण होगा। अपने बच्चों को संस्कारवान बनाए।ग्राम के प्रहलाद सिंह मंडलोई ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डा.धन्नालाल पाटीदार, गिरधारी लाल मालवीय, अशोक वर्मा, प्रमोद पाटीदार, वीरेंद्र मंडलोई, सोहन दरबार, हंसा जायसवाल, बादल भालके, देवेंद्र पाटीदार एवम ग्राम की मातृ शक्ति उपस्थित रही। अंत में प्रवीण पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। ज्योति कलश रथ यात्रा के माध्यम से ग्राम अजंदी मान दीप यज्ञ संपन्न हुआ। शनिवार को ग्राम टेमरिया में पंच कुंडी यज्ञ होगा। देवरा में दीप यज्ञ होगा।