A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़- 50 लाख की लागत से बनेगा अतिरिक्त भवन, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

विधायक के सहयोग से कार्य का शुभारंभ, परिषद ने सर्वसम्मति से दी सहमति

50 लाख की लागत से बनेगा अतिरिक्त भवन, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

विधायक के सहयोग से कार्य का शुभारंभ, परिषद ने सर्वसम्मति से दी सहमति

विजयराघवगढ़ नगर परिषद में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने आज लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर नया इतिहास रच दिया।जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाले विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन और सहयोग से नगर परिषद ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी। भूमि पूजन के अवसर पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के सभी पार्षदों की उपस्थिति सराहनीय रही। जिसने नगर विकास में राजनीतिक एकता और सामूहिक भावना को उजागर किया।भूमि पूजन के दौरान अध्यक्ष राजेश्वरी दुवे पार्षदों एवं नागरिकों ने श्रीफल अर्पित कर भूमिगत पूजा की तत्पश्चात कलश पूजन कर गैती से खुदाई कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
अध्यक्ष राजेश्वरी दुवे ने कहा विकास हमारी प्राथमिकता, विधायक पाठक जी हमारा सबसे बड़ा संबल अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने बताया की
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी के मार्गदर्शन ने हमेशा नगर को नई दिशा दी है। अतिरिक्त भवन निर्माण से नगर परिषद की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आने वाले समय में नगर परिषद कार्यालय एक नए आधुनिक स्वरूप में दिखाई देगा। पार्षदों की एकता ही विकास की असली ताकत है और हम सभी मिलकर नगर को नई पहचान दिलाने का काम करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि विधायक पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ क्षेत्र ने निरंतर विकास की नई मिसालें कायम की हैं और आने वाले समय में नगर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा आम नागरिकों को सुविधाओं का शीघ्र निराकरण मिलेगा।विभागों को अलग अलग कक्ष मिलने से फाइल प्रबंधन रिकॉर्ड संरक्षण और कार्यालय संचालन अधिक व्यवस्थित होगा।परिषद की बैठकों जनसुनवाई और नागरिक हित के कार्यक्रमों के लिए अधिक स्पेस उपलब्ध होगा।नए भवन से नगर परिषद परिसर का सौंदर्यीकरण और आधुनिकरण दोनों बढ़ेगा।नगर के विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी पार्षद गणमान्य नागरिक निर्माण एजेंसी से जुड़े प्रतिनिधि ठेकेदार तथा नगर के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। यह अतिरिक्त भवन विजयराघवगढ़ नगर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जो आने वाले वर्षों में नगर की प्रशासनिक क्षमता को नई दिशा देगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!