

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र में कबूतरबाजों का मजबूत नेटवर्क फैला हुआ है और हर सप्ताह कोई न कोई बेरोजगार युवक उनके जाल में फंस कर शिकायतें करते घूम रहे हैं लेकिन इनके रसूख के चलते इनपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर निवासी मनीष पुत्र रामचरन ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजे शिकायती पत्र में बताया कि, बीते सितम्बर महीने में छिमौली निवासी रामबाबू पुत्र बिंदा आया और उसे और उसकी बहिन ममता को विदेश यानी रूस में नौकरी दिलाने की बात कही जिसमे साढे सात लाख रुपये खर्चा की बात भी कही।
उसके बाद उक्त परिचित रामबाबू ने साढे सात लाख रुपये लेकर सारी औपचारिकता पूरी कर दोनों भाई बहिन को दिल्ली से बम्बई और बम्बई से अलमाती (किर्गिस्तान)जो रूस की सीमा पर स्थित है भेज दिया लेकिन उन दोनों को रूस मे नहीं घुसने दिया गया। और रूस की सेना ने दोनों भाई बहनो को कुछ समय होटल में रखने के बाद वापस भारत भेज दिया। पीडित ने बताया कि उक्त कबूतर बाज ने दोनों भाई बहनो के साथ घोखाधडी की है जिसपर कार्यवाही होना चाहिए। पीडित ने तमाम आला अधिकारियो को शिकायती पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।बताते चलें कि कस्बे सहित क्षेत्र में कबूतर बाजों का बडा नेटवर्क सक्रिय है जो बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लेकर उन्हें विदेशो में अच्छी नौकरी के शब्जबाग दिखाकर उनके साथ ठगी करने का काम कर रहे हैं लेकिन इनके रसूख के चलते इनपर कोई कार्यवाही नहीं होती है।