*अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर ने लिया संकल्प से समाधान अभियान का जायजा*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

- पांढुरना -अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी द्वारा संकल्प से समाधान अभियान में ग्राम सिराठा शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिविर में चल रही गतिविधियों और सेवाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री अग्निहोत्री और सुश्री नेहा सोनी ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिविर में कार्यप्रणाली की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण जनता तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को सीधे पहुँचाना प्राथमिकता है।