A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन अभियान परिषद द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती का गरिमामय आयोजन, सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में विद्यार्थियों ने जाना बाबा साहेब के विचारों का महत्व 

जन अभियान परिषद द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती का गरिमामय आयोजन, सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में विद्यार्थियों ने जाना बाबा साहेब के विचारों का महत्व 

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती मनाई गयी।

Related Articles

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखण्ड समन्वयक श्री अनिल बोबड़े सौंसर तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे पांढुर्णा ने बताया की डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का उद्देश्य समाज के उद्धार के लिए कार्य करना था। उन्होंने समाज को यही संदेश दिया कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जिसे जो जितना पीएगा उतना दहाड़ेगा, इसीलिए हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के श्री अध्यक्ष राजेश कुमार मानकर, परामर्शदाता श्री राजू वरूड़कर, श्री श्याम दलवी, श्रीमति किर्ति घागरे, श्रीमती वर्षा खुरसंगे, श्री प्रविण साहु तथा छात्र मंगेश गजभिए व संजय माचीवार ने भी बाबा साहेब के जीवन परिचय पर अपने विचार रखें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर सभी सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!