A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में कबूतरबाज का ट्रेनिंग सेंटर व कार्यालय सीज

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा( हमीरपुर)मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन ने गुरुवार को मौदहा के एक चर्चित कबूतरबाज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका ट्रेनिंग सेंटर और कार्यालय सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

कस्बे के कम्हरिया रोड बड़ा चौराहा निवासी शमीमुद्दीन पुत्र फैयाजुद्दीन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला उपरौस निवासी सैफुल हयात पुत्र हयात खान ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की। आरोप है कि आरोपी ने कूट रचित दस्तावेजों के जरिए उसे विदेश भेजा।पीड़ित का कहना था कि मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद भी विवेचक और स्थानीय पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है।मुख्यमंत्री स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस टीम ने मोहल्ला सिचौली पुरवा स्थित आरोपी के ट्रेनिंग सेंटर व कार्यालय पर पहुंचकर उसे सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button