मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की दबिश,1000 किलो महुआ लाहन नष्ट, आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण दर्ज

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की दबिश,1000 किलो महुआ लाहन नष्ट, आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण दर्ज
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की दबिश,1000 किलो महुआ लाहन नष्ट, आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण दर्ज

पांढुर्णा/17 जून 2026/
प्रभारी कलेक्टर पांढुर्णा श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई।

आबकारी वृत्त पांढुर्णा की टीम द्वारा ग्राम चिरकुटाघोंदी, घोघरी साहनी एवं हिवरा में संचालित अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के पास अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण हेतु पन्नियों एवं ड्रमों में एकत्रित लगभग 1000 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष सामग्री को निर्मूल्य होने के कारण विधिवत नष्ट किया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आरक्षक मुकेश रहांगडाले एवं अनुराग गोनेकर उपस्थित रहे।