A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की महिला पुलिस कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया सम्मानित*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की महिला पुलिस कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया सम्मानित*

*हम आपकी भागीदारी के लिए तत्पर हैं!

*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर*

 

Related Articles

पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 कौस्तुभ जनपद अंबेडकरनगर के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ (1090)महिला हेल्प डेक्स प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित गूगल मीट कार्यक्रम द्वारा सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया और कहा आज के परिवेश में महिलाएं न केवल परिवार बल्कि समाज, देश एवं विश्व में अहम् योगदान दे रही हैं। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, बस आवश्यकता है कि हम अपने आस-पास के महिलाओं को प्रोत्साहित करें एवं महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता मिले इसके साथ ही साथ महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों से विभिन्न प्रकार से प्रश्न कर महिला एवं पुरूष के बीच कोई अंतर नहीं है, के विषय में विस्तार से समझाया । महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने कहा कि जिस दिन हमें महिला दिवस मनाने की जरूरत नहीं पड़ेगा उस दिन महिलाएं सशक्त एवं सफल होंगी। महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा अपनी स्वेच्छा से समाज के गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है व समाज के महिलाओं को समय समय पर स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करती है ऐसी 09 समाजिक महिला कार्यकर्ता, 01 उ0नि0, 01 महिला हेड कांस्टेबल, 06 महिला कांस्टेबल,महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) जनपदीय इकाई की समस्त शाखाओं में नियुक्त महिला कर्मचारीगण व वामासारथी में नियुक्त महिला कर्मचारी ऑनलाइन गूगल मीट के दौरान उपस्थित रहीं तथा इन्हीं महिलाओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया ।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!