A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाशिवरात्रि पर विधायक नीलेश उईके ने किए चौरागढ़ महादेव के दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

महाशिवरात्रि पर विधायक नीलेश उईके ने किए चौरागढ़ महादेव के दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नीलेश उईके ने पचमढ़ी स्थित प्रसिद्ध श्री चौरागढ़ महादेव मंदिर (भूराभगत) पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles


विधायक श्री उईके ने भगवान महादेव से पांढुरना जिले एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, शक्ति और आत्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश देता है।


इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक श्री उईके ने मंदिर की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि चौरागढ़ महादेव मंदिर पूरे प्रदेश में श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है और यहां आकर दर्शन करने से मन को शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!