A2Z सभी खबर सभी जिले की

छः वर्ष बाद भी अधूरा है सिनियर बालक छात्रावास नांदनवाड़ी का निर्माण

पांढुरना एसडीएम श्रीमती अलका इक्का ने किया औचक निरीक्षण

छः वर्ष बाद भी अधूरा है सिनियर बालक छात्रावास नांदनवाड़ी का निर्माण
पांढुरना एसडीएम श्रीमती अलका इक्का ने किया औचक निरीक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना। नांदनवाड़ी में निर्माणाधीन सिनियर बालक छात्रावास भवन का कार्य विगत 5 से 6 वर्षों से चल रहा है, लेकिन लंबे समय के बाद भी अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसी को लेकर पांढुरना की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्रीमती अलका इक्का ने छात्रावास भवन का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ता शिवसागर वरखड़े ने एसडीएम को जानकारी देते हुए बताया कि छात्रावास निर्माण कार्य की धीमी गति एवं अव्यवस्था को लेकर पूर्व में भी सामाजिक संगठन कोयतोड़ आदिवासी समाज संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। विरोध के बाद तत्कालीन कलेक्टर अजय देव शर्मा द्वारा संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य प्रारंभ करवाया गया था, किंतु कुछ समय बाद पुनः निर्माण कार्य बंद हो गया।

Related Articles


शिकायतकर्ता ने बताया कि छात्रावास का निर्माण अधूरा होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण मजबूर होकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
उन्होंने मांग की कि भवन निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता के मटेरियल का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि छात्रावास शुरू हो सके और बच्चों को रहने व पढ़ाई की सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विजेन्द्र खरवड़े एवं किशोर इवनाती भी उपस्थित रहे।
प्रशासनिक स्तर पर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि लंबे समय से अधूरे पड़े इस छात्रावास को शीघ्र पूर्ण कर विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!