

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। मृत व्यक्ति के लाइसेंस पर मंडी से गेट पास लेकर लकड़ी बाहर भेजे जाने के प्रकरण में खबर प्रकाशित होते ही मंडी सचिव बैकपुट में आ गए है। शनिवार को दिए गए बयान से पलटते हुए कहा कि मृत व्यक्ति का लाइसेंस निलंबित हो चुका है। अन्य लाइसेंसों से उद्योग नगरी के समीप कारोबार किया जा रहा है। कस्बे की उद्योग नगरी में लकड़ी माफिया मृत व्यक्ति के लाइसेंस से लकड़ी के गेट पास बनवाकर ट्रकों में लादकर बाहर भेज रहे थे। शनिवार को मंडी सचिव ब्रजेश निगम ने भी गेट पास जारी होने के बाद मीडिया से कही थी। लेकिन खबर के प्रकाशित होते ही मंडी सचिव रविवार को बदल गए और कहां की मृत व्यक्ति का लाइसेंस निलंबित हो चुका है। उद्योग नगरी में लकड़ी का जो कारोबार चल रहा है वह अन्य लाइसेंसों के जरिए हो रहा है। उधर वन विभाग सीज परिसर में कारोबार करने के प्रकरण में सोमवार को जांच करके कार्यवाही की तैयारी कर रहा है।