

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती….
थाना परसरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार।
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत तथा क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर शाम दबिश दी। करीब 20:35 बजे दुफेड़ी मोड़ के आगे उज्जैनी रोड पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवनाथ वर्मा (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम सालेपुर, के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश भारती, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल ध्रुव आजाद एवं कांस्टेबल विघासागर शामिल रहे।
पुलिस टीम की सतर्कता और सक्रियता से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।