
जमशेदपुर | 16 फरवरी 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 118/2026 के अनुसार, श्री जितेन्द्र कुमार देव, सामान्य प्रेक्षक, मानगो नगर निगम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में माणिक होम, हनिफिया उच्च विद्यालय, जवाहर नगर रोड नंबर 13, पब्लिक वेलफेयर उर्दू मध्य विद्यालय (आजाद नगर रोड नंबर 8) एवं कबीरिया उर्दू मध्य विद्यालय में स्थापित बूथों का अवलोकन किया गया। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनज़र उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प तथा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की।
सामान्य प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर और पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी श्री शंकराचार्य शामद, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पत्रकार: आनंद किशोर
Akhand Bharat News – ब्यूरो चीफ
All India Media Association (AIMA



