A2Z सभी खबर सभी जिले की

बोड़ाम प्रखंड के लायलम पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं — योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

 

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम पंचायत के नुतनडीह एवं मुदीडीह गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया और सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए।

Related Articles

ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तारों को बदलने, बढ़ती आबादी को देखते हुए उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, शौचालय योजना के लंबित चार लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत ई-केवाईसी एवं सत्यापन, पीडीएस दुकानदार द्वारा कम राशन वितरण की शिकायत, तथा आधार सीडिंग के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की मांग रखी।

इन सभी मामलों में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीडीएस से जुड़ी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की बात कही।

वहीं डिमना लेक से विस्थापित परिवारों ने मत्स्य पालन के लिए सहयोग की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इच्छुक परिवारों को विभागीय योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई कर प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिए गए।

Journalist: आनंद किशोर

Akhand Bharat News: ब्यूरो चीफ

All India Media Association (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!