

नालछा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा तहसीलदार को केंद्र सरकार के नाम दिया ज्ञापन
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
नालछा न्यूज/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नालछा द्वारा आज केंद्र सरकार के किसान विरोधी निर्णयों के विरोध में एवं किसानों से किए गए वायदों की याद दिलाने हेतु माननीय तहसीलदार नालछा को ज्ञापन सौंपा गया।
यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले के आदेशानुसार तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के निर्देश पर आयोजित किया गया।
ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए किसान विरोधी निर्णयों को निरस्त करने, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, कर्जमाफी, समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी एवं अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। यदि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, रमेश भूरिया, श्याम भूरिया,पूर्व नपा उपाध्यक्ष पप्पू भाबर, पार्षद तुलसीराम गावर,पार्षद हरेसिंह गावर, राहुल डावर, मोर सिंह मालीवाड़, राजाराम कटारे, नानूराम (सरपंच), तोलाराम, मुन्नालाल कटारे, पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, प्यार सिंह भाबर, कमल भाबर, हीरालाल, महेश सिंगारे, रायसिंह डावर सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
