मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालाबड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकाला
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा

हमीरपुर :वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के दिशा-निर्देशन में आज सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल द्वारा मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, विधिक सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना रहा।

निरीक्षण के दौरान सेंटर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों तथा पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। सचिव द्वारा सेंटर की कार्यप्रणाली तथा जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई।

 

इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर श्रीमती श्यामा उपस्थित रहीं। उनके द्वारा सेंटर की कार्यप्रणाली एवं पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान पीएलवी पवन तिवारी भी उपस्थित रहे।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया कि सेंटर पर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक विधिक सहायता, परामर्श एवं सहयोग समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनकी सुरक्षा, गरिमा एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक सेवाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।