
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर, हमीरपुर। देवर की शादी को लेकर एक भाभी ने हाईवे पर जमकर हंगामा कर दिया। कानपुर देहात निवासी युवक अपने बड़े भाई और पिता के साथ दुल्हन देखने जा रहा था। इसी दौरान सुमेरपुर कस्बे के सब्जी मंडी चौराहे के पास उसकी भाभी ने तीनों को हाईवे पर रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि भाभी ने देवर के साथ मारपीट करते हुए उसे शादी नहीं करने का दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच करीब 15 वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। इसी संबंध के चलते भाभी कथित तौर पर देवर की शादी का विरोध कर रही थी।
हाईवे पर विवाद बढ़ने के बाद युवक के पिता तीनों को लेकर थाने पहुंच गए। इस दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

