मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालाबड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकाला
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :वृद्धजनों के बीच पहुँचा विधिक सेवा प्राधिकरण, सुनी समस्याएँ और दी विधिक जानकारी

हमीरपुर :वृद्धजनों के बीच पहुँचा विधिक सेवा प्राधिकरण, सुनी समस्याएँ और दी विधिक जानकारी
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के दिशा-निर्देशन में आज सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल द्वारा मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में भोजन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। वृद्धजनों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनकी आवश्यकताओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्री बद्री नारायण मिश्रा एवं लेखाकार श्री जितेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। उनके द्वारा वृद्धाश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा वृद्धजनों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलवी श्री पवन तिवारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों, वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण एवं भरण-पोषण से संबंधित विधिक प्रावधानों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने वृद्धाश्रम प्रबंधन को वृद्धजनों की सुविधाओं, सम्मान एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।