
दिगठान के श्री मुक्तेश्वर महादेव देवल मठ पर हुआ महारुद्र अभिषेक काआयोजन
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता की रही मिशाल
11 वर्ष से सम्पन्न हो रहा समरसता का महारुद्रअभिषेक,,,
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
दिगठान न्यूज/बताया जाता है कि नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जात पात की भर दो खाई हम हिंदू सब भाई-भाई के संकल्प के साथ श्री मुक्तेश्वर महादेव देवल मठ पर महारुद्राभिषेक का आयोजन रखा गया जो की पूर्णत सामाजिक समरसता रहा यह कार्यक्रम पिछले 11वर्षों से लगातार चला आरहा है आदि गुरु शंकराचार्य एकात्मता महा रुद्राभिषेक का यह आयोजन पूर्ण रूप से समरसता आयोजन रहता है इसमें आसपास के क्षेत्र के सभी समाज के जोड़ों के माध्यम से रुद्राभिषेक किया जाता है इस वर्ष भी यह आयोजन ऐतिहासिक रूप में संपन्न हुआ कार्यक्रम का प्रारंभ में नगर के वरिष्ठ जन के माध्यम से दीप थे प्रज्वलित किया गया ,
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोपाल वर्मा जी अंतर सिंह जी पटेल ,साहब छतर सिंह जी, शंकर लाल जी कुशवाह श्री सोमनाथ मठ के महंत भाजपा धार शहर जिला अध्यक्ष निलेश भारती जी ,कमल वर्मा जी, विजय तिवारी जी,मुक्तेश्वर महादेव देवल मठ के महंत विजय गोस्वामी जी व नगर व आसपास के गार्वो से पधारे भगतो की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ
यह कार्यक्रम जिसे विधि विधान से पंडित देवेश वैष्णव व उनकी पूरी टीम के द्वारा मंत्र उपचार के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया
कार्यक्रम का संचालन सुभम भाटी ने किया व आभार संजय ठाकुर ने माना,,,