A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मेरे आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम सम्पन्न

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर।विकासखंड सुमेरपुर का मेरे आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम प्रभाकर सिंह तोमर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर की अध्यक्षता में सभी नोडल शिक्षक, को लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एआरपी एवं एस आर जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना से हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में प्रकाश डालते हुए अकबर अली राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक ने उद्देश्य, लक्ष्य एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला तथा आंगनबाड़ी को पूर्व प्राथमिक विद्यालय अवधारणा को समझाया। इस अवसर पर रामकृष्ण शुक्ला एसआरजी, अभिषेक शुक्ला व प्रशांत शुक्ला एआरपी, मंजीरा, राजबहादुर दक्ष, सतेन्द्र कुमार, प्रियंक अग्रवाल, कृष्णा यादव,इरम,वीर विक्रम सिंह इत्यादि शिक्षक तथा सुमन, दीप्ती आदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रहीं। प्रभाकर सिंह तोमर ने आंगनबाड़ी केंद्र में 5 से 6 वर्ष के पंजीकृत बच्चों तथा कक्षा 1 व 2 को विशेष शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 25 बच्चों को जामेट्री बाक्स व शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अकबर अली ने किया।

 

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button