

मांडू में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा 72 लाख का यह प्रोजेक्ट
मांडू में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार का कायाकल्प शुरू
महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू के प्रमुख हाट बाजार के कायाकल्प की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जा रहा है। जिससे बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा जिसको लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राम मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर,और क्षेत्रीय पार्षद ज्योति सुनील तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर परिषद सीएमओ सुशील ठाकुर सहित 15 ही वार्डों के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि ने भूमि पूजन किया उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाट बाजार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षेत्र वासीय और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी इस योजना के अंतर्गत डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटिंग , हॉट बाजार में बने सीमेंट कंक्रीट के चबूतरे पर चद्दर के टीन सैट के पेवर्स लगाई जाएगी । खास बात यह है कि मांडू में पहली बार हॉट बाजार को आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे कार्य की गुणवत्ता और प्लानिंग को लेकर भरोसा जताया जा रहा है 72 लाख की लागत से बनने वाले हॉट बाजार में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी मांडू के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधियों और आमजन को आगे आना चाहिए और मांडू के विकास में सहयोग करना चाहिए मांडू में 72 लाख रुपए का हाट बाजार तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही व्यापारी यो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 32 लाख की लागत से एक समान दुकानों का निर्माण भी नगर परिषद कर रही है स्वच्छता बनाए रखने , पानी को बचाने, और शासकीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं यह बात भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने कहीं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सादिक खान, वरिष्ठ पत्र का सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर,पार्षद राजेश ठाकुर, नेहा जायसवाल,हंसा सेन ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू यादव,राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून चौधरी, पत्रकार विष्णु यादव,पत्रकार राहुल सेन मांडव, मंडल महामंत्री यश यादव,सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
