A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, 9 मई को होगा आयोजन

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर में तैयारियां तेज हो गईं। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जनपद न्यायाधीश ने वादकारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए निर्देश दिए कि अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत के लिए संदर्भित किया जाए, ताकि पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और आपसी सहमति से न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने मध्यस्थता हेतु संदर्भित मामलों की भी समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।

Related Articles

बैठक में अपर जिला जज न्यायालय संख्या-1 उदयवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) रनवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत अनिल कुमार खरवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सिविल जज (सीडी) निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज (सीडी)/एफटीसी वंदना अग्रवाल, सिविल जज (जूडि) अंकित पाल, सिविल जज (जूडि)/क्रा.अ.वू. कीर्ति मिश्रा तथा सिविल जज (जूडि)/एफटीसी शैली सरन सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इसके सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!