
दीपक शर्मा की रिपोर्ट
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर नीतू माथुर ने बड़ा खुटाजा स्थित हाई स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर विद्यार्थियों एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। परंतु जिस आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया उस भवन की छत का प्लास्टर दिखाई नहीं दिया या प्रशासन देखना नहीं चाहता है। जबतक कोई अप्रिय घटना न हो जाए प्रशासन सोता है,केवल जनता के धन को बर्बाद करना शासन प्रशासन का काम हो रहा है इस लिए अभियान के नाम पर नाश्ता चाय भोजन टेंट के बिल बनाना मात्र रह गया हैं। चंद्रशेखर आजाद नगर में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम क्लीनिक का संचालन कर रहे है जनता मारे जाएगी तब प्रशासन तुरंत झोलाछाप क्लीनिक बंद करेगा पूरा प्रशासनिक महकमा बरझर जन विश्वास अभियान में लगा है परन्तु अवैध गतिविधियां दिखाई नहीं देती है।

