A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ट्रक की टक्कर से आटो चालक गंभीर, रेफर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के रश्मि पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को रश्मि पेट्रोल पंप के पास ऑटो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो चालक अज्जू (25) पुत्र शिव नारायण निवासी मुस्करा, थाना मौदहा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Articles

मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद मौके पर यातायात सामान्य रूप से संचालित रहा।

Show More
Back to top button