A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में मदिरा दुकानों के लिए ई-टेंडर जारी, 3 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

पांढुर्णा में मदिरा दुकानों के लिए ई-टेंडर जारी, 3 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कार्यालय कलेक्टर (आबकारी), जिला पांढुर्णा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के संचालन के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों एवं आबकारी आयुक्त के आदेशों के अनुरूप संचालित की जा रही है।

जिले में शेष बची एक कंपोजिट मदिरा दुकान समूह “सौंसर A” के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। इच्छुक व्यक्ति, फर्म, कंपनी, कंसोर्टियम अथवा एलएलपी निर्धारित शर्तों के तहत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

ई-टेंडर प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होकर 3 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके पश्चात उसी दिन 3 अप्रैल को दोपहर 2:05 बजे से टेंडर खोले जाएंगे।

उक्त मदिरा दुकान “सौंसर A” के लिए वर्ष 2026-27 के लिए आरक्षित मूल्य 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार 769 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि धरोहर राशि (EMD) 30 लाख रुपये तय की गई है। ई-टेंडर फॉर्म की कीमत 30 हजार रुपये रखी गई है।

आवेदकों के लिए ई-आबकारी पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है तथा सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से ही प्रस्तुत करने होंगे। धरोहर राशि भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन जमा करनी होगी।

जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि सफल निविदाकार को पूरे वर्ष के लिए निर्धारित वार्षिक मूल्य पर ही अनुज्ञप्ति प्रदान की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की छूट लागू नहीं होगी।

ई-टेंडर से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें एमपी टेंडर्स पोर्टल एवं आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही आवेदक कार्यालयीन समय में सहायक आबकारी आयुक्त, जिला छिंदवाड़ा से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!