A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर के निर्देशन में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, मास्टर ट्रेनर्स ने प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर के निर्देशन में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, मास्टर ट्रेनर्स ने प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को नगर परिषद लोधीखेड़ा में संचालित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर श्री नरेन्द्र बाम्बल एवं श्री साहू द्वारा प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन किया गया।

Related Articles

निरीक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को आवश्यक सुझाव देते हुए उन्हें बेहतर कार्य निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के समाधान भी विस्तारपूर्वक दिए गए, जिससे उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण हो सका।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना कार्य को प्रभावी, सटीक एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Show More
Back to top button