A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंढरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नवांकुर संस्था द्वारा दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ, सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंढरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नवांकुर संस्था द्वारा दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ, सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 1, ग्राम पंचायत पंढरी में सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं जल बचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबड़े के नेतृत्व में आयोजित हुआ। नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश सोमकुवर, सचिव श्री गोपाल कोठे एवं परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पंढरी में स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एक-एक बूंद का संग्रहण ही भविष्य में जल संकट से बचाने का आधार है। भूमि को जल से समृद्ध बनाने के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान को स्वप्रेरणा एवं सामूहिक प्रयासों से निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही अभियान के प्रमुख तीन चरणों के विषय में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में परामर्शदाता श्रीमती शारदा निकम द्वारा उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री भोजराज निकम, युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के सदस्य, वृक्ष मित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button