A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला टॉपर के सम्मान मे भव्य रैली

ग्रामीण कर रहे गाँव -गाँव मे स्वागत

मरुधर स्कूल बानसूर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है, जब विद्यालय की छात्रा नैनसी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर इतिहास रचा। जिसके सम्मान मे भव्य रैली स्कूल से रवाना हुई जिसका गाँव गाँव ग्रामीण भव्य स्वागत कर रहे है।

इस उपलब्धि के साथ ही मरुधर स्कूल ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है, जहां 4 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक और 18 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

Related Articles

विद्यालय की उपलब्धियां:

99.17% अंक प्राप्त कर नैनसी ने मरुधर स्कूल का नाम रोशन किया।

4 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

18 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज यादव का कहना है कि यह सफलता मेहनती छात्रों, अनुभवी शिक्षकों और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। मरुधर का अनुशासित माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित स्टाफ ही उनकी असली ताकत है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!