

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर ने शुक्रवार को थाना मौदहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात एवं शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई व्यवस्था, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीएनएस कार्य एवं अपराध नियंत्रण संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर बेहतर पुलिसिंग करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।