A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा इस वर्ष भी Festurals 2026 का शानदार आयोजन का शुभारंभ किया।

Festurals 2026 के कार्यक्रम संयोजक श्री शरद यादव ने बताया कि यह आयोजन दिनाँक 18 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी Festurals 2026 का शानदार आयोजन का शुभारंभ किया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आदरणीय श्री सुशील कुमार शर्मा जी (CA) कटनी के द्वारा सर्वप्रथम रेड और येलो हाउस के टीम लीडर के साथ ध्वजारोहण कर दोनों टीमों का परिचय प्राप्त कर फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की गई और सभी प्रतिभागियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने व सर्वांगीण विकास के साथ प्रतिभा प्रदर्शन के लिए जो अवसर दिए जा रहे हैं उन अवसरों का लाभ लें। साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व बताया कि अकादमिक गतिविधियों के साथ साथ खेल व सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता अत्यंत आवश्यक है, जिससे व्यक्ति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। इसके पश्चात Festurals 2026 के कार्यक्रम संयोजक श्री शरद यादव ने बताया कि यह आयोजन दिनाँक 18 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा जिसमें 32 से भी ज्यादा गतिविधियों को शामिल कर छात्र/छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने व निखारने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम है, खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक समरसता, भाषा,क्षेत्रीय विधाओं पर आधारित कार्यक्रम, नाट्य, गायन, वादन व नृत्य की विधाओं का आयोजन किया जा रहा है, सभी प्रतिभागियों को फाइनल अवसर पर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। प्रथम दिवस मेहंदी, रंगोली, नेलआर्ट की प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें निर्णायक के रूप में श्री श्रीनिवास सरावगी महाविद्यालय कटनी की प्राचार्य डॉ. उषा पांडेय व स्नेहा निषाद उपस्थित हुई जिसमें रंगोली में, श्रेयांश मनवानी प्रथम व पूजा गंगवानी द्वतीय एवं मेहंदी में किरण बर्मन प्रथम व श्रद्धा नामदेव द्वतीय और नेलआर्ट में नंदिनी जोतवानी प्रथम व याशिका चांदवानी द्वतीय स्थान पर रही। आज के सभी अंकों को मिलाकर रेड हाउस सबसे ऊपर बनी हुई है। इस अवसर र महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक व छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन त्रतिका जुगल व मनसा साहू ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!