
कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए चोरी की अधिकांश मामलों को लेकर कुदरा थाना के पुलिस सहित फॉरेंसिक जांच टीम दिख तक रहा विफल

दर्जनों घर में चोरी कर चोर हुए फरार, ग्रामीणों में दहसत का माहौल पुलिस प्रशासन दिख रहा विफल
कैमूर जिला के कुदरा थाना अंतर्गत चोरी की अधिकांश मामला सामने आरहा है आपको बतादे की कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित वार्ड क्रमांक 11 व 12 में बंद घरों सहित लगभग 12 घरों की ताला तोड़ कर चोरो ने अलमारी से लाखों की नगदी व सोने, चांदी की गहने समेत महंगे कपड़े ,वा घरेलू सामान लेकर फरार हो गए पीड़ित रिंकू देवी, संतोष साह नंदू कुमार, चंद्रभान सिंह इत्यादि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में अधिकांश बंद घरे सहित अन्य घरो को निशाना बनाते हुए घर के दरवाजे सहित आलमारी की ताला तोड़ कर चोरो ने नगदी समेत सोने, चांदी के जेवरात व अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए वही देखा जाए तो कुदरा थाना क्षेत्र में चोरी को लेकर कोई नया मामला नहीं है,आए दिन चोरियां होती रहती है लेकिन इस मामले मे FIR दर्ज होने के बावजूद भी कुदरा थाना प्
पुलिस वा फॉरेंसिक जांच टीम सहित डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंचते है लेकिन उसके बावजूद अभीतक एक भी मामलों का उद्भेदन नहीं हुआ जिसके वजह से क्षेत्र वासी काफी डरे हुए हैं। लोगों ने कहा कुछ घंटे घर का ताला बंद हो जाने के बाद चोरो के द्वारा रेकी कर ताला तोड़कर चोरी की घटना कर ली जा रही है वही कुदरा थाना में FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के चलते चोरों का मनोबल पूरी तरह बढ़ा हुआ है सभी घरों को बारी-बारी से रेकी कर चोरी कर के आराम से निकल जाते हैं
वही देखा जाए तो कैमूर जिला में चोरी की वारदातें होती रहती है, पर कुदरा थाना क्षेत्र का इस मामले में एक रिकॉर्ड ही अलग है। क्योंकि छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं का तो उल्लेख ही नहीं होता है, पर जिन मामलों में पीड़ितों द्वारा मामला दर्ज कराया गया उसमें भी 95% चोरी की घटनाओं का उद्भेदन नहीं हो पाया आपको बतादे की कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए चोरी के कई मामलों में पुलिस निरीक्षक सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां के द्वारा कई बार स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया गया हैं, पर घटनाओं का उद्भेदन करने में अभी तक असमर्थ दिखें हैं। अब देखना यह होगा कि घटनास्थल पर जिला पुलिस पदाधिकारी हरिमोहन शुक्ल भी जांच हेतु पहुंचे हुए हैं, क्या इस बार इस चोरी के मामले का उद्भेदन कर प्रशासन शातिर चोरों तक पहुंच पाती है या नहीं
