A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नारी शक्ति वंदन पर राष्ट्रीय सेवा योजना का जागरूकता शिविर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023” को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, जागरूकता रैली एवं हस्ताक्षर अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने महिलाओं के अधिकारों, समान अवसर और सामाजिक भागीदारी की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रभारी प्राचार्य डॉ. के.के. श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. अमित गोयल, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. आनंद एवं डॉ. युधिष्ठिर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. शिल्पी राय के निर्देशन में किया गया। अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को नारी सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles
Show More
Back to top button