
तेज रफ्तार बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग.. ज्ञापन दिया
राहुल सेन मांडव मो 9669141814
बदनावर। नगर में तेज रफ्तार से चलने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बदनावर विकास परिषद ने थाना प्रभारी के नाम संबोधित ज्ञापन सब इंस्पेक्टर धीरजसिंह राठौर को दिया।
जिसमें बताया कि पिछले काफी समय से नगर के हर गली मोहल्ले में कई बाइक सवार युवकों एवं नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चला कर लोगों को भयाक्रांत किया जा रहा है। संकड़े मार्गों पर तेजी से गाड़ियां भगाने के कारण महिलाएं और बच्चे सहम जाते हैं तथा उनसे बचने के लिए इधर-उधर होने के दौरान चपेट में आ जाते हैं।
इस तरह के हादसों में महिलाएं और बच्चे जख्मी हो रहे हैं। दुर्घटना होने पर वाहन चालक विवाद करने लगते हैं तथा पीड़ित लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हें धमकाने से भी बाज नहीं आते हैं। इस तरह के हादसों में घायल होने वाले बच्चों को लंबे समय तक रेस्ट करना पड़ता है तथा परिजन भी परेशान होते हैं। इससे अनावश्यक विवाद सामने आते हैं।
नगरीय क्षेत्र में नई नई महंगी बुलेट गाड़ियों में पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर लगे हुए हैं। जो तेज रफ्तार से भागते समय आवाज करते हैं और इससे आसपास गुजरने वाले लोग सहम जाते हैं। कई बार भयभीत होने के कारण आजू-बाजू से गुजरने वाले अन्य वाहनों से भी टकरा जाते हैं।
हमारा आग्रह है कि इस बारे में नगर के चौराहों पर सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा ऐसे वाहनों की पहचान कर उनके मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में होने वाले बड़े हादसों को रोका जा सके। हमें विश्वास है कि इस बारे में जल्दी ही अभियान चलाया जाएगा। ताकि नगर में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रूप से आवागमन कर सके।
ज्ञापन देते समय सुरेश पटेल, निलेश मोदी, राजेश्वरसिंह सिसोदिया, सैयद मुख्तियार अली, विकास कोठारी, प्रीतेशसिंह पंवार, नितेश शर्मा, अनूप जायसवाल, बुरहान मोदी, मोहित शर्मा, डॉ हेमंतसिंह यादव, निर्मल वर्मा, संदीप माहेश्वरी, विश्वाससिंह पंवार आदि मौजूद थे।