A2Z सभी खबर सभी जिले की

यातायात विभाग द्वारा लागू किए गए ‘पुलिस कोड’ को लेकर टेंपो चालकों में भारी आक्रोश

शहर में टेंपो चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। टेंपो चालक अखिलेश कुमार ने बताया कि वे दिन भर में 400 से 500 रुपए कमाते हैं, ऐसे में

यातायात विभाग द्वारा लागू किए गए ‘पुलिस कोड’ को लेकर टेंपो चालकों में भारी आक्रोश

जहानाबाद। शहर में शनिवार को टेंपो चालकों ने नए यातायात नियमों के विरोध में काको मोड़ के समीप एनएच-22 को जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात विभाग द्वारा लागू किए गए ‘पुलिस कोड’ को लेकर टेंपो चालकों में भारी आक्रोश है।

चालकों का आरोप है कि कुछ ही लोगों को यह कोड दिया गया है, जबकि अन्य चालकों को शहर में टेंपो चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। टेंपो चालक ने बताया कि वे दिन भर में 400 से 500 रुपए कमाते हैं, ऐसे में इतना भारी जुर्माना भरना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस नियम में बदलाव नहीं किया गया, तो वे भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे।

बड़ी संख्या में टेंपो चालक अपने वाहन बंद कर सड़क पर उतर आए और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। बंटी कुमार नामक एक चालक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि या तो नए नियम में बदलाव किया जाए या सभी टेंपो चालकों को पुलिस कोड प्रदान किया जाए। सड़क जाम के कारण लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और चालकों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। जिसके पाश्चात्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!